ऐश्वर्या-अभिषेक के फैन्स के लिए गुड न्यूज, जाने क्या है मामला

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। अरे… अरे रूकिए अगर आप यह सोच रहे हैं कि, ऐश्वर्या दोबारा मां बनने वाली हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म के रिलीज के दिन जाह्नवी को याद आई ‘मां’…

दरअसर, ऐश्वर्या और अभिषेक मां-बाप नहीं बनने वाले बल्कि एक साथ स्क्रिन शेयर करने वाले हैं। जी हां यह रियल लाइफ जोड़ी आपको एक बार फिर पर्दे पर दिखाई देगी। जिस फिल्म में यह जोड़ी नजर आएगी उस फिल्म का नाम होगा गुलाब जामुन।

इन फिल्मों में साथ नजर आई यह जोड़ी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फैंटम फिल्मस के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का प्रोडक्शन अनुराग कश्यप करेंगे। फिल्म का निर्देशक किसी नए निर्देशक के हाथ से होगा जिसके नाम का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणवी छोरी का नया अवतार, वीडियो वायरल

ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी अब तक कुल 8 फिल्मों में साथ देखी जा चुकी है। जिसमें से है-कुछ ना कहो, धूम2, गुरू, ढाई अक्षर प्रेम के, उमराव जान, सरकार राज और रावण।