चंपारण में महादलित को पूजा से रोका, पुलिस में केस दर्ज

by TrendingNews Desk

पूर्वी चंपारण :  यह खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्या हमारे समाज से कभी छुआछात-जातपात का धब्बा मिट पाएगा…? यह सच है कि हम रोज विकास की नई बुलंदियां छूने की कोशिश कर रहे हैं यहां तक कि हम चांद पर बसने का सपना देख रहे हैं, लेकिन समाज की मानसिकता बरसो पुरानी छुआछुत की बीमारी से क्यों नहीं बाहर आ पा रही है। चंपारण जिले के सुगौरी प्रखंड में एक युवक को दुर्गा पूजा के दौरान कथित रुप से कलश स्थापना से सिर्फ इसलिए रोका गया क्योंकि वो महादलित समुदाय से आते थे।

जानकारी के मुताबिक युवक देवीलाल राम अपने इलाके में दुर्गा पूजा के लिए बने पंडाल में कलश स्थापना के लिए गया था। लेकिन वहां मौजूद समाज के कुछ ठेकेदारों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। इस बात से नाराज देवीलाल ने थाने में जाकर रपट लिखवाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।